शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यदि राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव राज्य के मुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा। ‘पुणे यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट’ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में राउत ने कहा कि बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव की ओर सभी की निगाहें हैं।

तेजस्वी का हवाला देते हुए शिवसेना नेता ने कहा, ”वहां एक युवा नेता हैं जिसके पास कोई मदद नहीं हैं और सीबीआई एवं ईडी जैसी जांच एजेंसियां उन्हें भयभीत कर रही हैं। वह केंद्र सरकार को चुनौती दे रहे हैं।” उन्होंने कहा, ” इसलिए, अगर वह बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।” राउत का कहना है कि बड़े नेताओं के जितने भी बेटे राजनीति में आए हैं, उन सभी में तेजस्वी यादव सबसे ‘सुपर’ हैं।

ये भी पढ़ें: अब तक सावरकर को क्यों नहीं मिला भारत रत्न, सेना का BJP पर वार

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, ”मैं उस लड़के (तेजस्वी यादव) को बहुत साल से फॉलो कर रहा हूं। बहुत लोग मानते थे कि इस चुनाव में वह कमजोर कड़ी है, लेकिन वह एक बहुत मजबूत कड़ी उभर कर सामने आया है। राज्यों में बड़े नेताओं के जो लड़के राजनीति में आए हैं, उनसे सबसे सुपर तेजस्वी है।”

इससे पहले, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा कि दलितों व पिछड़ों की आवाज को दबाने की साजिश के तहत ही लालू प्रसाद यादव को अब तक जेल में रखा गया है। उन्होंने कहा कि वे अकेले डेढ़ दर्जन सभा करते हैं और विरोधियों की नींद उड़ गई है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि वे ठेठ बिहारी हैं और उनका डीएनए भी शुद्ध है। 

वहीं, मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने चुनाव आयोग को ‘बीजेपी की एक ब्रांच’ बताया। शिवसेना नेता ने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी की एक ब्रांच है, इसलिए आप उससे कोई उम्मीद नहीं कर सकते हैं। राउत मध्य प्रदेश के उपचुनाव में कमलनाथ का नाम स्टार प्रचारक की सूची से हटाए जाने के सवाल का जवाब दे रहे थे।

ये भी पढ़ें: बिहार को मुफ्त वैक्सीन के वादे पर बोली शिवेसना-क्या बाकी राज्य पाक में



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here