Kapil Sharma Battled Depression With The Help Of Wife Ginni: कपिल शर्मा के जीवन में एक वक्त ऐसा भी आया था जब सफलता के सभी पायदानों को पार करने के बाद वे गर्त की ओर जाने लगे थे. साल 2017-18 की बात है जब कपिल का शो भी बंद हो गया था. इसके पहले इस तरह की खबरें आती थी कि कपिल ने एकदम से शूटिंग कैंसिल कर दी. कभी सुनने में आता था कि उन्होंने शाहरुख और अजय देवगन जैसे कलाकारों को इंतजार कराया. इसी बीच उनकी कोस्टार सुनील ग्रोवर से लड़ाई भी हुई थी. कुल मिलाकर ये वक्त कपिल के लिए ठीक नहीं चल रहा था.

मीडिया ने बताया कपिल को डिप्रेशन के बारे में –

कपिल उन दिनों को याद करके कहते हैं कि उन्हें पता ही नहीं था कि उनके साथ हो क्या रहा है. वो तो एक दिन उन्होंने पेपर में न्यूज देखी कि ‘कपिल शर्मा हुए डिप्रेशन का शिकार’ जब उन्हें पता चला कि उन्हें ये परेशानी है. कपिल ने बाद में कहा भी कि, ‘भला हो उन अखबार वालों का जिन्होंने मुझे बताया कि मुझे हुआ क्या है’. कपिल ने फीवर एफएम को दिए इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की.  

सब कुछ बदल जाता है –

कपिल ने बातचीत में कहा कि ‘उस समय लगता है कि कुछ नहीं बदलेगा क्योंकि हर चीज निगेटिव लगती है. पता नहीं ऐसे में दिमाग में कौन से केमिकल रिलीज होते हैं जो पॉजिटिव सोचने ही नहीं देते. पर ऐसे में मेरे परिवार ने मेरी मदद की खासकर मेरी पत्नी गिन्नी ने. उसे सब पता था कि मेरी जिंदगी में क्या चल रहा है किसी और को नहीं’.

Kapil Sharma हुए थे Depression का शिकार, पत्नी गिन्नी ने की थी इस सिचुएशन में निकलने से मदद

पत्नी गिन्नी ने किया सपोर्ट –

कपिल शर्मा ने आगे कहा कि, ‘मेरी मां छोटे गांव से हैं, वे नहीं जानती थी कि मानसिक बीमारियां क्या होती हैं. वो ही क्या मैं ही नहीं जानता था. पेपर वालों का भला हो जिन्होंने लिखा कि मैं डिप्रेशन में हूं. मुझे पता चला अच्छा ये है मुझे’. इस दौरान कपिल को उनकी पत्नी गिन्नी ने खूब संभाला और डिप्रेशन से बाहर निकलने में मदद की.

 

यह भी पढ़ें:

बचपन में सांवले रंग के कारण Esha Gupta को ‘काली मां’ कहकर चिढ़ाते थे लोग, करना पड़ा था कई कमेंट्स का सामना 

Shah Rukh Khan के 200 करोड़ रुपए के बंगले Mannat की करिए अंदर से सैर, नहीं देखा होगा इतना खूबसूरत और आलीशान महल 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here