दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। हाल के समय में रोज ही पिछले दिन से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। शुक्रवार को भी राजधानी में 2914 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। गुरुवार के 2737 केस के मुकाबले यह संख्या 177 ज्यादा है।

दिल्ली सरकार की हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 2914 नए मामलों के साथ अब कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 85 हजार 220 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में कुल 13 लोगों की कोरोना महामारी के कारण जान गई है। इस तरह राजधानी में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4513 तक पहुंच गई है।

कुल 1 लाख 85 हजार 220 मामलों में से 1 लाख 61 हजार 865 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आज कोरोना को मात देने वालों की संख्या 1751 रही। दिल्ली में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 18 हजार 842 है, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 9822 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाई गई है। शुक्रवार को राजधानी में 36 हजार 219 कोरोना नमूनों की जांच की गई। इसमें से 8488 सैंपल्स की जांच आरटी-पीसीआर/सीबीनैट/ट्रूनैट के माध्यम से की गई जबकि 27 हजार 731 सैंपल्स की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से जांचे गए। दिल्ली में अभी तक 17 लाख 05 हजार 571 सैंपल्स की जांच हो चुकी है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here