हाइलाइट्स:

  • भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रिकवरी के मोर्चे पर अच्छी खबर
  • देश में अब तक 30,37,151 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, रिकवरी रेट 77 प्रतिशत से ऊपरपिछले लगातार 8 दिनों से 60,000 से अधिक मरीजों कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो रहे हैं
  • पिछले लगातार 8 दिनों से 60,000 से अधिक मरीजों कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो रहे हैं

नई दिल्ली
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले रोज नए रेकॉर्ड बना रहे हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट भी अब 77 प्रतिशत के ऊपर पहुंच चुका है। देश में शुक्रवार को कोविड-19 से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 30 लाख के पार चली गई और स्वस्थ होने की दर 77 प्रतिशत से अधिक हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आंकड़े संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा दिखाते हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्र की ‘टेस्ट (जांच), ट्रैक (रोगी का पता लगाने), ट्रीट (इलाज)’ रणनीति का एक लक्ष्य कोविड-19 से मृत्यु दर को कम करना है। उसने कहा कि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़ाने और लोगों की जान बचाने के लिए चिकित्सा देखभाल के एक समान मानकीकृत स्तर को प्रदान करने के लिहाज से क्लीनिकल उपचार प्रोटोकॉल मजबूत करने पर ध्यान दिया गया है।

LIVE: देश-दुनिया से कोरोना से जुड़े हर बड़े अपडेट

मंत्रालय ने कहा, ‘भारत में न केवल संक्रमण के मामलों में मृत्यु दर वैश्विक औसत से कम है और तेजी से घट रही है, बल्कि इस समय इलाज करा रहे रोगियों में बहुत कम संख्या यानी 0.5 प्रतिशत से भी कम मरीज वेंटिलेटर पर हैं।’ उसने बताया कि आंकड़े ये भी बताते हैं कि केवल दो प्रतिशत मरीज आईसीयू में हैं और इलाज करा रहे रोगियों में से 3.5 प्रतिशत से भी कम ऑक्सिजन सपोर्ट वाले बिस्तरों पर हैं। इन उपायों की वजह से ही देश में कोविड-19 के स्वस्थ हुए लोगों की संख्या शुक्रवार को 30,37,151 पहुंच गई।

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, 2,914 नए केसों के साथ फिर बना रेकॉर्ड, देखें वीकली रिपोर्ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 66,659 रोगियों के स्वस्थ होने के साथ भारत लगातार 8 दिन से 60,000 से अधिक मरीजों के संक्रमण से उबरने के रास्ते पर लगातार बढ़ रहा है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने की दर 77.15 प्रतिशत है जो दर्शाता है कि पिछले कई महीने से संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here