शाहरुख खान(Shahrukh Khan) की बेटी सुहाना खान(Suhana Khan) अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट अपनी फैमिली और फ़्रेंड्स को डेडीकेट करती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने कजिन अर्जुन छिब्बा के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें मिस करने की बात कही है. तस्वीर में सुहाना अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड मनस्वी गौर के साथ पोज देती नज़र आ रही हैं. अर्जुन सुहाना की मां गौरी खान के भाई के बेटे हैं.

इससे पहले सुहाना ने अपनी कजिन आलिया छिब्बा को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. दोनों बेहतरीन बॉन्डिंग शेयर करती हैं और सुहाना अक्सर आलिया के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रहीं Shahrukh Khan की बेटी Suhana को सता रही किसकी याद, फोटो शेयर कर खुद बताया

आपको बता दें कि सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं. पिछले साल लॉकडाउन लगने के बाद वह कुछ समय के लिए इंडिया आ गई थीं लेकिन इसके बाद वह पिछले साल नवंबर में वह अमेरिका वापस लौट गई थीं. सुहाना को भी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्ट्रेस बनना है. वह भी अपने एक्टिंग डेब्यू के लिए कमर कस चुकी हैं. कहा जा रहा है कि उन्हें करण जौहर बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे हालांकि अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here