Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले पहलवान बजरंग पूनिया को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत तमाम हस्तियों ने बधाई दी है. बजरंग ने शनिवार को 65 किग्रा भार वर्ग में कजाकिस्तान के पहलवान दौलत नियाजबेकोव पर 8-0 की शानदार जीत दर्ज कर मेडल अपने नाम किया. प्रधानमंत्री मोदी ने बजरंग पूनिया ने बात कर उनकी उपलब्धि की सराहना की और कहा कि आज हर भारतीय को उन पर गर्व है.
पीएम ने पूनिया से बात कर यह कहा
पीएम नरेंद्र मोदी ने पहलवान बजरंग पूनिया से बात की और कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी. उन्होंने बजरंग के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की सराहना की, जिसके कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है. मोदी ने कहा कि बजरंग की उपलब्धि पर हर भारतीय को गर्व है. इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘‘टोक्यो 2020 से खुशखबरी, बजरंग पूनिया ने शानदार तरीके से मुकाबला किया. आपकी उपलब्धि के लिए आपको बधाई, इस पर हर भारतीय को गर्व और खुशी है.’’
Delightful news from #Tokyo2020! Spectacularly fought @BajrangPunia. Congratulations to you for your accomplishment, which makes every Indian proud and happy.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 7, 2021
राष्ट्रपति ने दी बजरंग को बधाई
राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय कुश्ती के लिए एक खास पल. बजरंग पूनिया को टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई. आपने वर्षों से अथक प्रयासों, निरंतरता और मेहनत के साथ खुद को एक उत्कृष्ट पहलवान के रूप में स्थापित किया है. आपकी सफलता की खुशी को हर भारतीय साझा कर रहा है.’’
A special moment for Indian wrestling!
Congratulations to Bajrang Punia for winning the Bronze at #Tokyo2020. You have distinguished yourself as an outstanding wrestler with untiring efforts, consistency and tenacity over the years. Every Indian shares the joy of your success!
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 7, 2021
गृहमंत्री ने बताया युवाओं के लिए प्रेरणा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “टोक्यो 2020 में अपनी मेहनत और अद्भुत प्रदर्शन से कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले बजरंग पूनिया को बधाई. देश के गौरव के लिए आप जिस समर्पण से लड़े वो युवाओं के लिए प्रेरणीय है. आपकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है.”
#Tokyo2020 में अपनी मेहनत और अद्भुत प्रदर्शन से कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले @BajrangPunia को बधाई।
देश के गौरव के लिए आप जिस समर्पण से लड़े वो युवाओं के लिए प्रेरणीय है।
आपकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है।
— Amit Shah (@AmitShah) August 7, 2021
खेल मंत्री ने दिया वीडियो संदेश
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने संदेश के साथ वीडियो ट्वीट किया. जिसमें वह बजरंग के बाउट को टेलीविजन पर देख रहे है. उन्होंने लिखा, ‘‘ बजरंग को कांस्य, तीसरा स्थान. तुमने कर दिखाया. भारत के रोमांच को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. मुझे आप पर बहुत गर्व है, आपके दबदबे वाले प्रदर्शन और अभियान को शानदार तरीके से खत्म करने को देखकर अच्छा लगा.’’
BRONZE ? for BAJRANG !!!
YOU DID IT !India ?? is thrilled beyond words !
I am so proud of you, loved watching your dominating performance and spectacular finish ! #Tokyo2020 @BajrangPunia pic.twitter.com/M1e1pkKQBn
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) August 7, 2021
हरियाणा के सीएम ने 2.50 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें बधाई देते हुए 2.50 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की. खट्टर ने लिखा, ‘‘टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने पर म्हारे (हमारे) पहलवान बजरंग पूनिया को बहुत बहुत बधाई. आपने कुश्ती के अखाड़े में अपने शानदार दांव लगाकर पदक तो जीता ही साथ ही देश का दिल भी जीत लिया.’’
ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हमने @BajrangPunia को 2.50 करोड़ की पुरस्कार राशि के साथ ही सरकार में नौकरी और कंसेशनल रेट पर HSVP का प्लॉट देने का फैसला किया है।
साथ ही बजरंग पूनिया के गाँव खुडन में आधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर स्टेडियम भी बनाया जाएगा। https://t.co/fIjFjpu7Nu
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 7, 2021
उन्होंने कहा, ‘‘ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हमने बजरंग पूनिया को ढाई करोड़ की पुरस्कार राशि के साथ ही सरकारी नौकरी और रियायती दर पर जमीन देने का फैसला किया है.”







