बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा मौजूदा समय को अपने लिए बहुत कीमती मानती हैं क्योंकि उन्हें बेटे वियान और नन्ही परी समीशा के साथ अच्छा वक्त गुजारने का मौका मिला है।
समीशा का जन्म फरवरी में सरोगेसी के जरिए हुआ था।
शिल्पा ने बताया, “मेरे लिए इससे बेहतर नहीं हो सकता था। यह ईश्वर की कृपा है। इसने मेरी योजनाओं में पूरी तरह से काम किया। यह समय मेरे बेटे और मेरी नन्ही बेटी के लिए बहुत कीमती है। चीजें जिस हिसाब से हुई हैं उनके लिए बस आभार प्रकट कर सकती हूं।”
शिल्पा आगामी फिल्मों ‘निकम्मा’ और ‘हंगामा 2’ में नजर आएंगी।
विद्युत जामवाल ने बॉलीवुड में स्टारपावर पर उठाए सवाल, इन सेलेब्स पर साधा निशाना
सनी लियोनी ने ट्रैम्पोलिन जंप करते हुए शेयर किया वीडियो, बच्चे की तरह मजे करती आईं नजर







