पिछले दो-तीन दिन में खुदरा बाजार में टमाटर 20 रुपये से बढ़कर 70 रुपये प्रति किलो पहुंच चुका है। वहीं पिछले साल रुलाने वाला प्याज अब खुद रो रहा है। प्याज 15 से 20 रुपये किलो पर ही टिका हुआ है, जबकि आलू के रेट भी 25 से 30 रुपये किलो हैं। उपभोक्ता मामले विभाग (मूल्‍य निगरानी कक्ष) मुताबिक लखनऊ में टमाटर 45 रुपये तो गोरखपुर में 35 और मुजफ्फरपुर में 14 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के दुर्ग में टमाटर 65 रुपये किलो बिक रहा है। जहां तक एनसीआर की बात करें तो अधिकतर जगह टमाटर की खुदरा कीमत 60 रुपये पहुंच गई है। हालांकि वास्तविक मूल्य इससे कम और ज्यादा हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी थमी, जानें आज का रेट

अगर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कीमतों के बारे में बात करें तो 30 जून को देश के अलग-अलग हिस्सों में टमाटर 10 रुपये से 70 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है। वहीं प्याज की बात करें तो यह अधिकतम 40 और न्यूनतम 10 रुपये किलो बिका। जबकि आलू 17 रुपये से 50 रुपये किलो बिक रहा है। 

केंद्र आलू प्याज टमाटर
दुर्ग 30 15 65
जगदलपुर 20 20 50
भोपाल 25 10 50
सागर 25 15 50
सम्बलपुर 25 18 50
लखनऊ. 26 20 45
नासिक 37 27 41
रुद्रपुर 20 18 40
वाराणसी 24 20 35
गोरखपुर 30 20 35
हल्द्वानी 22 13 32
भागलपुर 25 15 30
आगरा 30 20 30
इलाहाबाद 20 15 30
हरिद्वार 30 20 30
चंडीगढ़ 20 17 22
कानपुर 25 18 20
देहरादून 25 20 20
गया 23 21 19
मुजफ्फरपुर 23 16 14
झाँसी 20 12 12
अधिकतम मूल्य 50 40 70
न्यूनतम मूल्य 17 10 10
मॉडल मूल्य 30 20 20

स्रोत:-  राज्य नागरिक आपूर्ति विभाग  
नोट:- 1.विभिन्न केन्द्रों पर किसी वस्तु की कीमतों में अंतर आंशिक रूप से उसकी किस्म में अंतर होने के कारण है।

दाम बढ़ने की वजह

ट्रांसपोर्टर क्षेत्र के विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले तीन हफ्ते में डीजल के दाम करीब 11 रुपये बढ़ चुके हैं। इससे ट्रक ऑपरेशन की कीमत 20 फीसदी तक बढ़ी है। इससे माल भाड़े में वृद्धि हुई है। भाड़े में बढ़ोतरी के कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं।

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here