लोकसभा और राज्यसभा में बजट सत्र जारी है। राज्यसभा की कार्ययवाही सुबह नौ बजे शुरू हो चुकी है। कई सांसदों ने विभिन्न मामलों में जीरो ऑवर नोटिस भी दिया है। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन में कहा कि किसानों के विरोध पर चर्चा आज नहीं कल होगी।

Parliament Proceeding Live Updates:

उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में किसानों के आंदोलन का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ”मैं आज से चर्चा शुरू करना चाहता था लेकिन मुझे बताया गया कि चर्चा सबसे पहले लोकसभा में शुरू होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हम कल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करने के लिए सहमत हुए हैं।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने आंध्र प्रदेश में हिंदू मंदिर पर हमलों के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।इससे इतर ने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को लेकर राज्यसभा में कई सांसदों ने कार्यस्थगन का नोटिस दिया है।  उनमें राजद सांसद मनोज झा, टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रे, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा और बसपा सांसद अशोक सिद्धार्थ शामिल हैं।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here