मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर फुलहर गांव के करीब 12 शराब तस्करों के घर छापामारी की. इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों के घर के पीछे रखी कुल 1,680 बोतल शराब जब्त की. वहीं, मौके से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया.

तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

इस संबंध में जानकारी देते हुए बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फुलहर में 12 शराब तस्करों ने अपने घर के पीछे शराब छिपा रखी है. ऐसे में हरलाखी थानाध्यक्ष को निर्देश देकर सभी के घरों में छापामारी कराई गई. थानाध्यक्ष द्वारा छापामारी के दौरान तीन लोगों के घरों से 504 लीटर शराब बरामद की गई है. जबकि, अन्य लोगों के घर से शराब नहीं मिली है.

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से भाग रहे तीन तस्करों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. हालांकि, एक तस्कर भागने में सफल रहा. गिरफ्तार तस्कर की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलहर गांव निवासी कृपाल मुखिया, इन्दल मुखिया और श्रवण मुखिया के रूप में की गई है. जबकि भागने में सफल हुआ तस्कर विकरु मुखिया बताया गया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद एसडीपीओ ने थाना में मौजूद सभी चौकिदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि गांव-घर में हो रहे शराब तस्करी की सूचना हर हाल में दें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई हो सकती है. एसडीपीओ ने कहा कि शराब कारोबारी को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा. इस बावत थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान ने बताया कि गिरफ्तार तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here