देश में अनलॉक-2 शुरू होने के साथ बेरोजगारी दर में बड़ी कमी आई है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जून में बेरोजगारी दर घटकर 11 फीसदी पर आग गई, जबकि मई में यह 23.50 फीसदी की ऊंचाई पर थी। आंकड़ों के अनुसार जून में 37.3 करोड़ लोग रोजगार में थे ।

इस दौरान शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर 12.02 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी दर 10.52 फीसदी रही। आंकड़ों के मुताबिक जून में सबसे ज्यादा 33.6 फीसदी बेरोजगारी हरियाणा में रही। इसके बाद ​त्रिपुरा में 21.3 फीसदी और झारखंड में 21 फीसदी बेरोजगारी रही। सीएमआई के अनुसार, जून में देश में कुल 37.3 करोड़ लोग रोजगार में थे।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सस्ता सोना भूल जाइए, आज टूट गए सारे रिकॉर्ड, जानें 1 जुलाई का ताजा भाव

इस तरह जून में रोजगार की दर 35.9 फीसदी थी। उल्लेखनीय है कि 25 मार्च को देशभर में लॉकडाउन के बाद देश में अप्रैल में 23.52 फीसदी की रिकॉर्ड बेरोजगारी देखी गई थी। इसके बाद मई में भी 23.48 फीसदी की बेरोजगारी रही क्योंकि ज्यादातर आर्थिक गतिविधियां बंद थीं। मई के पहले हफ्ते तो बेरोजगारी दर रिकॉर्ड 27.1 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई थी। सीएमआई के अनुसार, अप्रैल महीने में करीब 12.2 करोड़ नौकरियां चली गई थीं।

होटल उद्योग दो साल में तेज वापसी करेगा

कोविड-19 संकट ने सबसे अधिक अगर किसी क्षेत्र को प्रभावित किया है तो वह है पर्यटन, यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र। ऐसे में होटल चलाने वाली अधिकतर कंपनियों को लगता है कि उनके होटलों की प्रत्येक खाली कमरे पर आने वाली कमाई पिछले साल के स्तर पर वापस लौटने में करीब 13 से 24 महीने का वक्त लगेगा। यह बात वैश्विक संपत्ति परामर्श कंपनी जेएलएल के एक सर्वेक्षण में सामने आयी है।

12 महीने में 2019 के स्तर पर लौटेगी

कंपनी ने इसके लिए देश की 14 प्रमुख होटल परिचालन कंपनियों से बातचीत की। सर्वेक्षण के मुताबिक केवल 20 प्रतिशत होटल परिचालकों को लगता है कि उनके होटलों की आय अगले छह से 12 महीने में 2019 के स्तर पर वापस लौट आएगी। जबकि 60 प्रतिशत का मानना है कि इसमें कम से कम 13 से 24 महीनों का वक्त लगेगा। लक्जरी या महंगे होटलों के बारे में सर्वेक्षण कहता है कि उनकी आय के वापस 2019 के स्तर पर पहुंचने की दर और धीमी रह सकती है। इसमें दो साल से ज्यादा का समय भी लग सकता है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here