शेयर बाजार ने आज भी अपने कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ की। गुरुवार 2 जुलाई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 189.55 अंकों की तेजी के साथ 35,604.00 के स्तर पर खुला तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक निफ्टी भी दिन के कारोबार की शुरुआत हरे निशान से की।शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी 84.65 अंकों की उछाल के साथ 10,514.70 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं सेंसेक्स भी 258.91 अंकों की बढ़त के साथ 35,673.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
वहीं दो दिन की मायूसी के बाद बुधवार को सेंसेक्स 498.65 अंकों की छलांग के साथ 35,414.45 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 128 अंकों की उछाल के साथ 10434 पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें: वाहन उद्योग पर विदेशी निवेशकों की नजर, 57 अरब डॉलर का है कारोबार, 15 लाख लोगों को देता है रोजगार
बता दें रेलवे ने बुधवार को अपने नेटवर्क पर यात्री ट्रेनें चलाने के लिए निजी इकाइयों को अनुमति देने की योजना पर औपचारिक रूप से कदम उठाया। इसके तहत यात्री रेलगाड़ियों की आवाजाही को लेकर 109 मार्गों पर 151 आधुनिक ट्रेनों के जरिये परिचालन के लिए पात्रता अनुरोध आमंत्रित किए गए हैं। रेलवे ने यह जानकारी दी। रेलवे ने कहा कि इसमें निजी क्षेत्र से करीब 30,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे रेलवे से संबंधित शेयरों की रफ्तार आज बढ़ सकती है।







