इसका साइड लुक भी बेहद स्मूथ नजर आता है. फ्लश डोर हैंडल्स भी बेहद आकर्षक हैं. Mahindra XUV700 पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों ऑप्शन में आती है. इसका 2.0 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन 197.2 बीएचपी का पॉवर व 380 न्यूटन मीटर का टार्क प्रदान करता है. इसमें 6 स्पीड मैन्युअल व 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स भी शामिल है. वहीं इसका 2.2 लीटर एमहाक डीजल इंजन 184.4 बीएचपी पॉवर देता है. डीजल वेरिएंट में ड्राइव मोड भी मौजूद हैं जो पेट्रोल वेरिएंट में नहीं मिलते हैं. सेफ्टी के मामले में भी Mahindra XUV700 कई फीचर्स से लैस है. इसमें 7 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग, सराउंड व्यू मॉनिटर, सेंसर के साथ 360 डिग्री कैमरा, डिफरेंशियल ट्रेक्शन कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल भी मौजूद है. कुल मिलाकर ये Mahindra XUV700 एक बेहद ही प्रीमियम कार नजर आती है. इसकी कीमत भी बेहद कम है जो इसकी वैल्यू को और बढ़ाती है. इसमें 60-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here