टीम इंडिया को ब्रिसबेन टेस्ट से पहले एक और बड़ा झटका लग गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र के मुताबिक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इंजरी के चलते गाबा टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे। तीसरे टेस्ट के दौरान रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी चोटिल हो कर पहले ही ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। बुमराह अगर गाबा में नहीं खेलते हैं, तो यह टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहम्मद शमी पहले ही इस सीरीज से आउट हो चुके हैं।

ईशांत शर्मा चोट के चलते पहले से ही टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे, जबकि मोहम्मद शमी पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल होकर सीरीज से आउट हो गए थे। दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उमेश यादव चोट के चलते बाकी बचे हुए दो टेस्ट मैचों से आउट हो गए थे और स्वदेश लौट चुके हैं। तीसरे टेस्ट के दौरान रविंद्र जडेजा और हमुना विहारी के बाद बुमराह की चोट से टीम मैनेजमेंट की टेंशन बहुत बढ़ सकती है।

ऐसे में गाबा टेस्ट में शार्दुल ठाकुर और टी नटराजन का प्लेइंग इलेवन में खेलना तय सा नजर आ रहा है। भारत ने एडिलेड टेस्ट आठ विकेट से गंवाया था, इसके बाद मेलबर्न टेस्ट मैच आठ विकेट से जीता। सिडनी टेस्ट मैच ड्रॉ रहा और सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here