Petrol Diesel Price Today 12th January 2021: पेट्रोल और डीजल के दाम आज मंगलवार के दिन नहीं बढ़े हैं लेकिन राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल अब शतक के और करीब है। यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए 95 रुपये 50 पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं यहां डीजल 87 रुपये 46 पैसे लीटर है। बता दें सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 84.20 रुपये प्रति लीटर है, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। 

12 जनवरी का रेट

शहर पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 84.20 74.38
मुंबई 90.83 81.07
कोलकाता 85.68 77.97
चेन्नई 86.96 79.72
बैंगलुरु 87.04 78.87
नोएडा 84.06 74.82
गुरुग्राम 82.39 74.97
लखनऊ 83.98 74.74
पटना 86.75 79.51
जयपुर 91.63 83.64
श्रीगंगानगर 95.5 87.46

 

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

चार अक्तूबर 2018 को 84 रुपये प्रति लीटर था पेट्रोल

इससे पहले दिल्ली में पेट्रोल की अधिकतम कीमत चार अक्तूबर 2018 को 84 रुपये प्रति लीटर थी। उस समय डीजल 75.45 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर था। ऐसे में सरकार ने महंगाई के दबाव को कम करने और ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने के लिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 1.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके साथ ही तेल विपणन कंपनियों ने भी कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की। हालांकि, एक सरकारी अधिकारी ने बुधवार को बताया कि फिलहाल कोई कर कटौती विचाराधीन नहीं है।

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

दिल्ली से पटना तक देखें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, इस शहर में पेट्रोल पहुंचा 95 के पार



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here