दुनिया के सबसे रईस अरबपति एलन मस्क सैटेलाइट-आधारित ब्रॉडबैंड सेवा स्टारलिंक के लिए एयरलाइन कंपनी से बात कर रहे हैं। एलन मस्क ने ये जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। 

दरअसल, एक यूजर ने एलन मस्क से पूछा था कि क्या स्टारलिंक की एयरलाइन में ब्रॉडबैंड सर्विस उपलब्ध कराने की कोई योजना है। इसके जवाब में मस्क ने कहा, “हां, हम एयरलाइन कंपनियों से स्टारलिंक इंस्टॉल करने के बारे में बात कर रहे हैं।” हालांकि, एलन मस्क ने ये नहीं बताया कि किस एयरलाइन से ये बातचीत चल रही है। उन्होंने ये भी जानकारी नहीं दी है कि कब तक ये सर्विस एक्टिव हो सकती है। इसके बावजूद एलन मस्क का ये बयान इसलिए अहम हो जाता है क्योंकि स्टारलिंक अगले साल भारत में आने वाली है।

आपको बता दें कि स्टारलिंक, एलन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के अधीन काम करती है। ये कंपनी साल 2022 में भारत में आने वाली है। स्टारलिंक के कंट्री डायरेक्टर संजय भार्गव के मुताबिक भारत में प्री-बुकिंग की संख्या 5000 का आंकड़ा पार कर गई है। कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी ब्रॉडबैंड सर्विसओं का विस्तार करने के लिए काम कर रही है।

दुनिया के सबसे रईस अरबपति: वर्तमान में एलन मस्क, दुनिया के सबसे दौलतमंद अरबपति हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क की दौलत 230 बिलियन डॉलर हो गई है और वह इस मामले में अमेजन के जेफ बेजोस 39 बिलियन डॉलर ज्यादा आगे हैं। एक साल में एलन मस्क की दौलत 60.4 बिलियन डॉलर बढ़ चुकी है। 

संबंधित खबरें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here