इस हफ्ते लगातार दूसरे दिन भी शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। मंगलवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 404 अंकों की तेजी के साथ 37,823.61 के स्तर पर खुला तो वहीं एनएई का निफ्टी भी हरे निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 407.68 अंकों की तेजी के साथ 37,826.67 के स्तर पर था तो वहीं निफ्टी 107.35 (0.97%) अंकों की बढ़त के साथ 11,129.55  पर था। 

​​​​​​​सोमवार का हाल

इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 398 अंकों की उछाल के साथ 37418 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 120.50 (1.11%) अंकों की छलांग के साथ 11,022.20  के स्तर पर पहुंचने में सफल रहा। 6 मार्च के बाद पहली बार निफ्टी 11,000 के पार गया।

 
 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here