Edited By Khushendra Tiwari | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

निकम्मा, नाकारा…गहलोत ने पायलट को खूब सुनाया

प्रदेश में (Rajasthan news )जिस तरह बयानों की झड़ी लगी हुई है,उससे अब साफ हो गया है कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच की खाई अब आने वाली दिनों में और गहरी होने वाली है। साथ ही प्रदेश की सियासत में अभी बहुत कुछ देखना बाकी है। cm गहलोत की ओर से पायलट पर तल्ख टिप्पणी करने के बाद अब पायलट खेमा भी उन पर खुलकर हमला बोलने लगा है। पायलट खेमे की ओर से गहलोत पर वीडियो जारी कर हमला बोला जा रहा है। वहीं इसी बीाच प्रदेश सरकार भी इस सियासी रंग में पूरी तरह सक्रिय नजर आने लगी है। एसओजी के बाद अब एसीबी भी सक्रियता के साथ विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले की जांच में जुट गई है।

अपडेट 8.40 Am कांग्रेस की ओर से आज 11 बजे मीटिंग

प्रदेश के मौजूदा सियासी हालातों के बाद होटल फेयरमॉन्ट में ठहरे विधायकों के साथ मंगलवार को मुख्यमंत्री गहलोत बैठक करेंगे। इसमें जहां मौजूदा हालातों पर चर्चा होगी। वहीं कांग्रेस की ओर से आगे की रणनीति भी तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री विधायकों से इस दौरान रायशुमारी भी करेंगे। साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि बैठक में विधानसभा के संक्षिप्त सत्र को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

अपडेट 8.30 Am एसओजी- एसीबी से जांच करवाना विधि विरूद्ध – राठौड़

प्रदेश के सियासी घमासान के बीच अब बीजेपी भी सक्रियता के साथ गहलोत सरकार पर हमले बोल रही है। जहां बीजेपी की ओर से कांग्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए डीजीपी को पत्र लिखा गया है। वहीं उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने फिर गहलोत सरकार पर हमला बोला है। राठौड़ ने बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री पुलिस एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। चुने हुए जन प्रतिनिधियों विधायक, सांसद के विरूद्ध पुलिस में किसी भी प्रकरण के दर्ज होने पर गृह विभाग की ओर से 23 अप्रैल 2015 को जारी परिपत्र के अनुसार सीआईडी-सीबी द्वारा ही जांच किए जाने के स्पष्ट प्रावधान हैं। लेकिन बावजूद इसके सरकार विधि विरूद्ध एसओजी व एसीबी से जांच करवा रही है। इससे सरकार की मंशा साफ तौर पर जाहिर होती है।

अपडेट 8. 20 AM बीजेपी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं , डीजीजी को लिखा पत्र

राजस्थान में सियासी जंग में जहां सचिन पायलट ओर गहलोत खेमे के बीच जुबानी जगं जारी है। वहीं इसके साथ ही इसमें बीजेपी भी अब सक्रिय होती दिखाई दे रही है। दरअसल भाजपा नेताओं की ओर से अशोक नगर थाने में ऑडियो टेप में गजेन्द्र सिंह नामक शख्स का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा , रणदीप सुरजेवाला और महेश जोशी जोशी पर खिलाफ शिकायत की गई थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद अभी तक इसे लेकर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस मामले में अशोक नगर थाना एसएचओ का कहना है कि बीजेपी की ओर से जो परिवाद लगाई गई है, उसकी जांच हो रही है। इधर मीडिया रिपोटर्स के अनुसार भाजपा नेता प्रतिपक्ष ने डीजीपी भूपेन्द्र यादव को इस संबंध में पत्र लिखकर जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज करने के लिए आग्रह किया गया है।

अपडेट :8.10 AM अब एसीबी ने किया नोटिस चस्पा , तीन दिन में हाजिर होने के लिए कहा

मुख्य सचेतक महेश जोशी की ओर से दर्ज करवाए गए मामले के बाद अब एंटी करपशन ब्यूरो ने भी कांग्रेस के बागी विधायक विश्वेन्द्र सिंह और भंवरलाल के घरों पर नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस में यह साफ तोर पर कहा गया है कि दोनों विधायकों को तीन दिन में एसीबी के जयपुर झालाना स्थित ऑफिस में जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना है।

अपडेट :8. 05 AM केवल नेतृत्व बदलने की मांग कर रहे हैं

इधर विश्वेंद्र सिंह का कहना है की राजस्थान सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है परसों तक में कैबिनेट मंत्री था, अब मुझ पर एसीबी और एसओजी के केस लगा दिए हैं। हमने पार्टी के खिलाफ कोई काम नहीं किया है और ना ही कर रहे हैं। केवल नेतृत्व बदलने की मांग कर रहे हैं।

जब गहलोत ने कहा- 'मैं बैंगन बेचने नहीं आया हूं', देखें- Videoजब गहलोत ने कहा- ‘मैं बैंगन बेचने नहीं आया हूं’, देखें- Video



अपडेट : 8.01 AM चौधरी ने कहा- मेहनत सचिन की, मुख्यमंत्री गहलोत बन गए, मदरेणा- जोशी के साथ भी ऐसा हुआ


मलिंगा की ओर से आरोप लगाने के बाद अब पायलट खेमे ने भी मोर्चा खोल दिया है। पायलट खेलने के हेमाराम चौधरी ने एक वीडियो जारी करके कहा कि राजस्थान की सरकार बनाने के लिए मेहनत सचिन पॉयलट ने की और मुख्यमंत्री गहलोत बन गये। पहले परसराम मदेरणा और सीपी जोशी के साथ भी यही हुआ। गहलोत ने पायलट के खिलाफ जो वक्तव्य दिया है वह बौखलाहट पर हैमलिंगा की ओर से आरोप लगाने के बाद अब पायलट खेमे ने भी मोर्चा खोल दिया है। पायलट खेलने के हेमाराम चौधरी ने एक वीडियो जारी करके कहा कि राजस्थान की सरकार बनाने के लिए मेहनत सचिन पॉयलट ने की और मुख्यमंत्री गहलोत बन गये। पहले परसराम मदेरणा और सीपी जोशी के साथ भी यही हुआ। गहलोत ने पायलट के खिलाफ जो वक्तव्य दिया है वह बौखलाहट पर है

Rajasthan Political Crisis Live Updates : कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज 11 बजे

Rajasthan Political Crisis Live Updates : कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज 11 बजे



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here