भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल के बाद बीएसई में निवेशकों के पैसे में जहां 3 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है, वहीं मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में दोपहर 3 बजे तक 3 अरब डॉलर (करीब 22085.51 करोड़ रुपये) का इजाफा हो चुका था। इस उछाल के बाद फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अब 10वें नंबर पर आ गए हैं। 

अंबानी की संपत्ति में उछाल के पीछे रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी है। आज आरआईएल के शेयर उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का शेयर दोपहर 3: 8 बजे 2.46 फीसद की तेजी के साथ 2490.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। आज आखिरी सत्र तक के कारोबार में आरआईएल के शेयर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर 2496.95 रुपये पर पहुंच गया। 

mukesh ambani ki 1 din ki kamai

कंपनी का मार्केट कैप भी 15 लाख करोड़ 80 लाख रुपये को पार कर गया। मार्केट कैपिटल का यह स्तर हासिल करने वाली रिलायंस देश की पहली कंपनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन इस साल जून में 14 लाख करोड़ रुपये को पार किया था। 

jeff

कंपनी के शेयरों में आई इस तेजी की वजह से RIL के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में एक पायदान और ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर आ गए हैं। दोपहर 3 बजे तक अंबानी की संपत्ति में 52 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका था और फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स में 96.0 अरब डॉलर के साथ 10वें स्थान पर थे। इस लिस्ट में गौतम अडानी 15वें नंबर पर हैं।

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here