Tata Punch Launch Date: टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी आने वाली नई माइक्रो एसयूवी Tata Punch से पर्दा उठाया था। पिछले कुछ सप्ताह से कंपनी लगातार इस एसयूवी के अलग-अलग टीजर जारी कर इससे जुड़ी कुछ ख़ास जानकारियों को साझा कर रही है। अब खबर आ रही है कि टाटा मोटर्स अपनी इस सस्ती माइक्रो एसयूवी को आगामी 4 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च करेगी। 

बता दें कि, देश के अलग-अलग डीलरशिप पर ये SUV पहले ही पहुंचना शुरू हो चुकी है, जिसके बारे में हमने आपको पूर्व में भी अगवत कराया था। इसके अलावा कुछ डीलरशिप पर इस एसयूवी की अनाधिकारिक बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसके लिए महज 5,000 रुपये से लेकर 21,000 रुपये तक का बुकिंग अमाउंट लिया जा रहा है। 

हालांकि लॉन्च से पूर्व नई Tata Punch की कीमत के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में लंबे समय से ये दावा किया जा रहा है कि कंपनी इसे 5 से 8 लाख रुपये के बीच लॉन्च कर सकती है। यदि इस कीमत में इसे पेश किया जाता है तो ये टाटा मोटर्स की तरफ से घरेलू बाजार में पेश की जाने वाली ये सबसे सस्ती SUV होगी। 

इसमें कोई दो राय नहीं है कि पिछले कुछ सालों में टाटा मोटर्स अपने वाहनों को लेकर काफी सजग नज़र आ रहा है। एडवासं फीचर्स, आधुनिक तकनीक के साथ ही नए प्लेटफॉर्म कंपनी के वाहनों को और भी बेहतर बनाने के काम कर रहे हैं। यही कारण है कि कंपनी के वाहनों की बिक्री में लगातार इजाफा भी देखने को मिल रहा है। चाहे बात कॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट के टाटा नेक्सान की हो या फिर प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रॉज की। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में टाटा सफारी को भी नए अंदाज में पेश किया है। 

बहरहाल, बात करते हैं टाटा की आने वाली इस नई माइक्रो एसयूवी की। कॉम्पैक्ट मॉडलों के निर्माण में कंपनी ALFA आर्किटेक्चर का इस्तेमाल कर रही है। Punch टाटा मोटर्स की पहली एसयूवी है जिसे ALFA-ARC (एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड आर्किटेक्चर) पर तैयार किया गया है। ये एसयूवी को इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज के तहत डेवलप किया गया है। 

इसमें टाटा हैरियर जैसा डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL’s) और चौड़ा बोनट दिया गया है। इसका आकर्षक अलॉय व्हील साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाता है। साइज में ये एसयूवी भले ही छोटी है लेकिन बड़े व्हील आर्क इसे हर तरह के रोड कंडिशन पर दौड़ने में मदद करते हैं। इसमें 16 इंच के व्हील्स दिए गए हैं। 

tata punch exterior

मिलेंगे ये ख़ास फीचर्स: 

इस माइक्रो एसयूवी में फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आयताकार AC वेंट (रंगीन सराउंड के साथ), क्रोम इनसाइड डोर हैंडल, पावर विंडो, पावर-एडजस्टेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर (ORVM’s), मैनुअल-डिमिंग आईआरवीएम और एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील (मल्टी-फंक्शन), ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा, iRA कनेक्टेड कार टेक आदि जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Tata Punch में सेफ़्टी का भी पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), स्टैबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX चाइल्डसीट माउंट्स, हाइट एड्जेस्टेबल सीट बेल्ट, ड्राइविंग और टेरेन मोड्स। एक फ्रंट व्हील ड्राइव एसयूवी होने के बावजूद इसमें कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो आपको ऑफरोडिंग का अनुभव कराएंगे।

हालांकि अभी इस एसयूवी में इस्तेमाल किए जाने वाले इंजन के बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन जानकारों का मानना है कि कंपनी इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल और 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here