कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के छह करोड़ से अधिक सदस्यों को वित्त वर्ष 2019-20 के ब्याज को दो किस्तों में देने का फैसला किया है। ईपीएफओ को 8.50 फीसदी की दर से पीएफ पर ब्याज देना है। कितना ब्याज मिला या पीएफ पासबुक देखना है तो आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट होना चाहिए। अगर आपको पीएफ से पैसा निकालना है तो आपके यूएएन से आपका सही बैंक अकाउंट लिंक होना चाहिए। अगर आपके यूएएन से गलत खाता लिंक हो गया है तो परेशान न हों, इसे घर बैठे दुरुस्त किया जा सकता है।
बता दें हर प्रोविडेंट फंड खाताधारक को एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर दिया जाता है। UAN से खाताधारक अपने हर पीएफ अकाउंट की डिटेल्स एक ही जगह पा सकता है। यूएएन PF खाते के साथ तो लिंक होता ही है, साथ ही इसमें इंप्लॉई के बैंक खाते की डिटेल भी जुड़ी होती है। इसी खाते में PF अमाउंट निकालने पर पैसा आता है।
क्या हो जाएगा अगर गलत खाता नंबर लिंक हो गया
अगर यूएएन के साथ गलत बैंक खाता डिटेल जुड़ जाएं तो? EPFO का कहना है कि अगर UAN के साथ गलत बैंक खाता संख्या या IFSC लिंक हो जाते हैं तो भविष्य में EPF अमाउंट का विदड्रॉअल फेल हो सकता है। अगर आपके UAN के साथ गलत बैंक खाता डिटेल्स लिंक हो गई हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कर्मचारी घर बैठे-बैठे ऑनलाइन UAN में बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट कर सकता है। कैसे, आइए जानते हैं…
- सबसे पहले EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं.
- यहां UAN व पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
- अब ‘मैनेज’ टैब पर क्लिक करें. आपके सामने एक ड्रॉप डाउन मेन्यू आएगा।
- इस मेन्यू में KYC सिलेक्ट करें।
- अब बैंक सिलेक्ट करें और बैंक खाता संख्या, नाम व IFSC भरें और सेव पर क्लिक करें।
- इस जानकारी के एंप्लॉयर द्वारा अप्रूव होने के बाद आपकी अपडेटेड बैंक डिटेल्स अप्रूव्ड KYC सेक्शन में दिखने लगेंगी।
यह भी पढ़ें:EPFO: PF खाताधारकों के खाते में जल्द आने वाला है पैसा! ऐसे चेक करें अपना बैलेंस
अगर आपका एंप्लॉयर बैंक डिटेल्स अपडेशन रिक्वेस्ट पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है तो सबसे पहले एचआर डिपार्टमेंट या एडमिनिस्ट्रेशन से इस बारे में बात करें। फिर भी डिटेल्स अप्रूव होने में ज्यादा वक्त लग रहा है तो उच्च अधिकारियों से संपर्क करें। अगर इसके बावजूद कंपनी की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा तो फिर EPF Grievance पर शिकायत करें।







