UPPSC result Final 2018: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2018 का अंतिम परिणाम आज घोषित कर दिया है। टॉप तीन में छात्राओं का ही कब्जा है। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/ पर जाकर नतीजे चेक किए जा सकते हैं। पानीपत की अनुज नेहरा ने टाप किया। दूसरे स्थान पर गुड़गांव की संगीता राघव व तीसरे स्थान पर मथुरा की ज्योति शर्मा हैं। चौथे स्थान पर जालौन के विपिन कुमार शिवहरे व पांचवें स्थान पर पटना के कर्मवीर केशव हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को पीसीएस परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
UPPSC result Final 2018 यहां चेक करें नतीजे
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पीसीएस-2018 का अंतिम रिजल्ट शुक्रवार दोपहर में घोषित कर दिया है। इसमें 988 पदों के सापेक्ष 976 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आपको बता दें कि यूपी पीसीएस 2018 मुख्य परीक्षा साल 2019 में 18 से 22 अक्तूबर तक आयोजित हुई थी। पहली बार यह परीक्षा नए पैटर्न पर आयोजित की गई थी।
UPPSC result Final 2018
नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/ पर जाएं
इसके बाद RESULT OF COMBINED STATE UPPER SUBORDINATE SERVICES (GEN./SPL. RECTT.) EXAM 2018 लिंक पर क्लिक करें।
अब आप अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
इससे पहले लोक सेवा आयोग ने पीसीएस/एसीएफ एवं आरएफओ 2018 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम संशोधित कर दिया था। संशोधन के बाद पीसीएस प्री के अलग-अलग सात ग्रुप में 199 महिला अभ्यर्थियों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ देते हुए मुख्य परीक्षा के लिए सफल किया गया था। इनमें से 39 महिला अभ्यर्थी ऐसी थीं, जो एक से अधिक ग्रुप में सफल हुई हैं इसलिए सफल महिला अभ्यर्थियों की वास्तविक संख्या 160 थी।







