हाइलाइट्स:
- कांग्रेस ने जारी की 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
- सांवेर से प्रेमचंद गुड्डू को मिला कांग्रेस का टिकट
- ग्वालियर से सुनील शर्मा और भांडेर से फूल सिंह बरैया होंगे पार्टी के प्रत्याशी
- एमपी में विधानसभा की 27 सीटों के लिए होने हैं उपचुनाव
कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिए 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर और पार्टी की अंतिरम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अनुमति के बाद सूची जारी की गई है।
मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट से रविंद्र सिंह तोमर को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। अम्बा से सत्यप्रकाश सिकरवार और गोहद से मेवाराम जाटव को पार्टी का टिकट मिला है। ग्वालियर से सुनील शर्मा, डबरा से सुरेश राजे और भांडेर से फूल सिंह बरैया पार्टी के प्रत्याशी होंगे।







