कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वाले अगली पंक्ति के योद्धाओं को भारतीय सेना ने सलाम किया है। आईटीबीपी के एक कॉन्स्टेबल ने कोरोना वॉरियर्स के लिए एक गाना गाया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गाने को वरुण कुमार ने लिखा है।

Edited By Raghavendra Shukla | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

विक्रमजीत सिंह

नई दिल्ली

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मामले हर दिन और भयानक होते जा रहे हैं। भारत में यह आंकड़ा तीन लाख की सीमा पार करने के लिए तैयार है। इस बीच कोरोना के खिलाफ जंग में डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों समेत तमाम कोरोना वॉरियर्स जी-जान से जुटे हैं। अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना संक्रमितों की जिंदगी बचाने वाले ऐसे वॉरियर्स को सेना के एक जवान ने भी सलाम किया है।

इंडो-तिब्बत बॉर्डर पर तैनात भारतीय सेना के जवान ने कोरोना वॉरियर्स को डेडिकेट करते हुए एक गाना गाया है। जवान का नाम विक्रमजीत सिंह है। सिंह का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग सिंह की आवाज के साथ उनके इस सुंदर और प्रेरक संदेश की भी सराहना कर रहे हैं। विक्रमजीत सिंह आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल हैं। उनके इस वीडियो को आईटीबीपी ने भी अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है।

कोरोना वॉरियर्स का बढ़ाया हौसला

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अगली पंक्ति के योद्धाओं को समर्पित इस गीत ने लोगों का दिल जीत लिया है। वैश्विक महामारी के खिलाफ लंबी होती लड़ाई में कोरोना वॉरियर्स के जोशो-जुनून को तरोताजा रखने के लिए सेना की ओर से विक्रमजीत सिंह की इस शानदार पहल को लोगों ने खूब पसंद किया है।

गाने के बोल हैं ‘रख हौसला, हिम्मत न हार, हर मुश्किल को कर दे तू पार’, जिसे वरुण कुमार ने लिखा है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे बाहर के दुश्मनों से देश की रक्षा करने वाली भारतीय सेना देश के अंदर के दुश्मनों (कोरोना) से लड़ने वाले योद्धाओं की हिम्मत बढ़ा रही हो।

हनुमान चालीसा से भागेगा कोरोना, पूर्व विधायक का दावाहनुमान चालीसा से भागेगा कोरोना, पूर्व विधायक का दावासीहोर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कोरोना को लेकर एक अजीबोगरीब दावा किया है। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कहा कि कोरोना के लिए मेडिकल साइंस में भी कोई कारगर दावा नहीं है, ऐसे में सर्वशक्तिमान और सबके पालनहार ईश्वर की कृपा ही मानव को संकट से बचा सकती है। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा में उल्लेख है कि ‘नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत वीरा’, इससे स्पष्ट है कि महाबली हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना करने और हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करने से कोई भी बीमारी दूर हो सकती है। सक्सेना ने कहा कि सभी लोग अपनी मर्जी से हनुमान चालीसा पढ़ें और कोरोना को दूर भगाए। हनुमान चालीसा पढ़ने वाले लोगों के घर कोरोना नहीं आएगा।
Web Title indo tibetan border police constable dedicates a song to corona warriors(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here