जयपुर: राजस्थान में बेकाबू कोरोना आंकड़ों को देखते हुए अब सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू का फैसला लिया है. जारी आदेश के अनुसार राज्य में शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है.

दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में बढ़ते कोरोना आंकड़ों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, ‘‘कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कल शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक प्रदेश में कर्फ्यू रहेगा. आप सभी से अपील है कि कर्फ्यू के दौरान सरकार का सहयोग करें और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करें.’’

राज्य के सभी जिलों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है- अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कर्फ्यू के दौरान पहले से चल रहे नाइट कर्फ्यू में छूट की श्रेणी वाली सेवाओं में फल-सब्जी, दूध, एलपीजी और बैंकिग सेवाओं को भी शामिल किया गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में पहले 17 जिलों से कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे थे लेकिन पिछले कुछ दिनों में सभी जिलों में संक्रमण तेजी से फैला है. अब प्रदेश में कोरोना के 6,658 नए मामले और 33 मौते हुईं हैं. इसलिए आज वीकेंड कर्फ्यू का सख्त फैसला लिया गया है.’’

अभी सख्त कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति हाथ से बाहर चली जाएगी- अशोक गहलोत

गहलोत ने गंभीरता दिखाते हुए कहा, ‘‘अगर समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति दूसरे प्रदेशों जैसी विकट स्थिति बन सकती है. आमजन से अपील है कि पूर्व की तरह एकजुटता दिखाएं और एक-दूसरे का सहयोग करें. राजस्थान सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है.’’

वहीं आपको बता दें, राज्य में 17 अप्रैल को होने वाले तीनों विधानसभा क्षेत्रों सहाडा (भीलवाडा), सुजानगढ (चूरू) और राजसमंद के उपचुनाव में मतदान व उससे जुड़ी सभी प्रक्रिया कर्फ्यू से छूट में शामिल रहेंगी.

यह भी पढ़ें.

Exclusive: शुभेंदु अधिकारी को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बीजेपी पर लगाए नंदीग्राम चुनाव में गड़बड़ी करने के आरोप





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here