बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता राम कपूर के पिता अनिल कपूर का निधन हो गया है. वे 74 साल के थे. राम कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है. उनके पिता का 12 अप्रैल को देहांत हुआ था, इसके बाद राम कपूर ने फैंस के साथ ये जानकारी शेयर की थी.

राम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आप हमेशा हमारे परिवार का हिस्सा रहेंगे. हम सभी आपको बहुत मिस कर रहा हूं.” राम कपूर ने अमूल कंपनी की एक तस्वीर शेयर की. उन्होंने लिखा, “मैं कंपनी द्वारा दिए गए इस ट्रिब्यूट से बेहद भावुक हो गया हूं. वे बेहद अच्छे इंसान थे.” 

राम कपूर के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने भी जबरदस्त रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, “इस दुःख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं.” एक और यूजर ने लिखा, “आप खुद को और अपनी फैमिली को संभालिए. वहीं, एक यूजर ने राम कपूर की तारीफ करते हुए लिखा, “आप एक अच्छे अभिनेता के साथ- साथ एक आदर्श बेटे भी हैं.” बता दें कि राम कपूर टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद चर्चित चेहरे हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं. इंडस्ट्री में लोग उन्हें प्यार से बिली कहकर पुकारते हैं. 



हाल ही में लगवाई थी कोरोना वैक्सीन

हाल ही में राम कपूर ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मैं फ्रंटलाइन वर्कर्स को दिल से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हम सबकी रक्षा की है.” राम के फैंस भी इस वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन देते नजर आए थे.

ये भी पढ़ें :-

In pics: पिंक कलर की इस ड्रेस में कातिलाना लुक देती नजर आईं Nushrat Bharucha, देखें तस्वीरें

कभी डांस करने पर Nora Fatehi की खूब पिटाई करती थीं उनकी मां, आज बेटी पर करती हैं गर्व, खुद बताई थी नोरा ने ये बात





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here