Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल 2014 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल की तरफ पहुंच चुका है। इसके बावजूद पांच राज्यों के इस चुनावी मौसम में पेट्रेल-डीजल के दाम जमीन पर है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 94 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गई है। यानी क्रूड ऑयल की कीमत एक साल पहले की तुलना में लगभग 50% अधिक है। इस बीच रोजाना की तरह आज भी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए।
घरेलू स्तर पर आज लगातार 103वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत रही। तात्कालिक तौर पर भले ही यह राहत दिख रही हो, लेकिन चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब 5 से छह रुपये की बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।
कब से मिल रही राहत
केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर चार नवंबर 2021 को उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। इसके बाद दाम स्थिर हैं। हालांकि, इसके बाद कई राज्यों में वैट कम करने से दाम कम हुए जरूर हुए है, पर कोई वृद्धि नहीं हुई। विपक्ष इसे चुनाव से जोड़ रहा है। क्योंकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार दम बढ़ रहे हैं।
घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
सबसे महंगा और सस्ता पेट्रोल-डीजल
| शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीज़ल (रुपये/लीटर) |
| श्रीगंगानगर | 112.11 | 95.26 |
| मुंबई | 109.98 | 94.14 |
| भोपाल | 107.23 | 90.87 |
| जयपुर | 107.06 | 90.70 |
| पटना | 105.90 | 91.09 |
| कोलकाता | 104.67 | 89.79 |
| चेन्नई | 101.40 | 91.43 |
| बेंगलुरु | 100.58 | 85.01 |
| रांची | 98.52 | 91.56 |
| नोएडा | 95.51 | 87.01 |
| दिल्ली | 95.41 | 86.67 |
| आगरा | 95.05 | 86.56 |
| लखनऊ | 95.28 | 86.80 |
| चंडीगढ़ | 94.23 | 80.90 |
| पोर्ट ब्लेयर | 82.96 | 77.13 |
स्रोत: आईओसी
चुनाव बाद फटेगा महंगाई बम
क्रूड ऑयल 2014 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल की तरफ पहुंच चुका है। इससे जल्द ही आपको झटका लग सकता है और तेल की कीमतों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी संभव है। क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल ग्रोथ को कम करने के साथ मुद्रास्फीति को बढ़ा सकता है। अक्तूबर 2014 के बाद कीमत रिकार्ड स्तर पर हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढने के बावजूद कीमत स्थिर रही थी। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु चुनाव के दौरान भी दाम स्थिर रहे थे। पश्चिम बंगाल चुनाव के वक्त 27 फरवरी से 23 मार्च तक पेट्रोल के दाम 91.17 रुपए और डीजल की कीमत 81.47 पर स्थिर रही थी। जबकि, इस दौरान कच्चा तेल मंहगा हुआ था। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के आंकड़ो के मुताबिक जनवरी 21 में कच्चे तेल के दाम 49.84 डॉलर, फरवरी में 61.22 और मार्च में 64.73 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया था पर पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर रही थी। हालांकि, कई बार ऐसा भी हुआ है अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हुआ है पर कंपनियों ने इसका लाभ उपभोक्ताओं को नहीं दिया।







