Bhabi Ji Ghar Par Hai: अंगूरी भाबी ने भरी महफिल में की तिवारी की खूब बेइज्जती


Bhabi Ji Ghar Par Hai Latest Episode: ‘भाभी जी घर पर हैं’ ( Bhabi Ji Ghar Par Hai) टीवी का फेमस सीरियल है. जिसका हर एक एपिसोड आपके लिए हंसी के फुव्वारे लेकर आता है. ‘भाभी जी घर पर हैं’ के किरदार विभूति नारायण यानी आशिफ शेख (Aasif Sheikh), तिवारी जी यानी रोहिताश्व गौड (Rohitashv Gour), ‘अंगूरी भाभी’ शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) और अनीता भाभी यानी नेहा पेंडसे (Nehha Pendse) ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है.  भाभी जी घर पर हैं के 15 फरवरी के एपिसोड में क्या होने वाला है. यहां पढ़िए…

लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि तिवारी जी अनीता के घर जाता है उस वक्त अनीता कविता पढ़ रही होती है. तिवारी कहता है कि भाबी जी अगर आप कहें तो क्या मैं भी आपको शायरी पढ़ कर सुनाऊं. तिवारी एक अजीब सी शायरी पढ़ते हैं जिस पर अनीता अजीब सा मुंह बना लेती हैं और बोलती है जब तक आपकी शायरी में दर्द ना हो तब तक मेरे सामने कोई शायरी मत पढ़ कर सुनाइएगा. तिवारी कहता है कोई बात नहीं अब तो मैं दर्द के साथ ही कविता सुनाऊंगा आपको भाबी जी.

तिवारी की शायरी सुनकर सक्सेना उन्हें कविता के बारे में बताते हैं और कहते हैं आप भाबी मां से जलील हो जाइए, फिर तिवारी जी घर जाकर अंगूरी को खुद को जलील करने के लिए मनाते हैं, लेकिन जब अंगूरी नहीं मानती तो तिवारी जी उन्हें अपनी कसम दे देते हैं. अंगूरी भी तिवारी को गालियां देनी शुरू कर देती है. उधर अनु विभूति से खुद को बदनाम करने के लिए खरी-खोटी सुनाती है. जिस पर अनीता कहती है कि आज वो नीचे सोएगी. तभी डेविड वहां आ जाता है और फिर अनीता तुरंत अपना मूड चेंज कर कहती है कि वो ऊपर जा रही हैं सोने.


क्या होगा आगे?

आगे के एपिसोड में हम देखेंगे कि तिवारी के घर में सभी इकठ्ठे होते हैं. यहां मलखान तिवारी का बहुत अपमान करता है, तभी भी अंगूरी नीचे आ जाती है और सबके सामने तिवारी की जी भर कर बेईज्जती करने लग जाती है, तभी अम्माजी अंदर आती हैं और देखती हैं कि अंगूरी उनका अनादर कर रही है. अम्माजी सब कुछ सुन लेती हैं और बेहोश हो जाती हैं

यह भी पढ़ें:- Vikrant Massey-Sheetal Thakur Marriage: Valentine’s Day के मौके पर विक्रांत मैसी ने मंगेतर शीतल ठाकुर संग की गुपचुप शादी…

Tejasswi Prakash Fees : एकता कपूर की ‘नागिन’ बनने के लिए इतनी मोटी रकम वसूल रही हैं Tejasswi Prakash, ये है एक्ट्रेस की फीस





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here