Share Market Live Updates: शेयर बाजार की शुरुआत लगातार दूसरे दिन भी मजबूत रही। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 222 अंक चढ़कर 60,360.61 के स्तर पर खुला तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41 अंक चढ़कर 17,783 के स्तर पर। सुबह सवा नौ बजे बाजार खुलते ही निफ्टी टॉप गेनर में टाटा मोटर्स, मारुति, एनटीपीसी, टाइटन और बजाज फाइनेंस के शेयर थे तो टॉप लूजर में टाटा स्टील, हिंडाल्को, ओएनजीसी, सनफार्मा, एचसीएल टेक जैसे स्टॉक थे।

 दो दिन बाजार रहेंगे बंद

इस सप्ताह बाजार में सामान्य से कम दिन कारोबार होगा, लेकिन यह काफी घटनाक्रमों से भरा रहेगा।  गुरुवार को दीवाली लक्ष्मी पूजा और शुक्रवार को दीवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के खुदरा शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, दीवाली की वजह से बाजार कम कारोबारी दिनों का होगा। त्योहारी सीजन के चलते इस समय बाजार मुनाफा काटने के मूड में है।

सोमवार का हाल

इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से सोमवार को शेयर बाजारों में रौनक लौटी और सेंसेक्स 832 अंक की छलांग के साथ एक बार फिर 60,000 अंक के स्तर के पार निकल गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 831.53 अंक या 1.40 प्रतिशत के लाभ के साथ 60,138.46 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 258 अंक या 1.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,929.65 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक सात प्रतिशत से ज्यादा लाभ में रहा। भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और डॉ. रेड्डीज में भी बढ़त रही। वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट आई। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here