दीपिका की नई फिल्म में उनकी जोड़ी गली बॉय के एक्टर सिद्धांत के साथ दिखने वाली है. दीपिका की ये जोड़ी बिल्कुल फ्रेश है और इनका एक वीडियो सामने आने के बाद लोग इस जोड़ी को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं. इस फिल्म में अनन्या पांडे भी नजर आएंगी. इस फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म की चर्चा खूब हो रही है.







