विस्तारा, इंडिगो के बाद अब एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने हवाई यात्रियों के लिए बड़ा ऑफर पेश किया है। स्पाइसजेट के मेगा मानसून सेल के तहत आप सिर्फ 999 रुपये में हवाई सफर कर सकते हैं। स्पाइसजेट के इस ऑफर के तहत आप 1 अगस्त 2021 से 31 मार्च 2022 के बीच यात्रा कर रकते हैं। इस ऑफर के लिए बुकिंग 25 जून यानी आज से शुरू हो चुकी है और यह 30 जून 2021 चलेगा।

यह भी पढ़ें: 1099 रुपये में करें हवाई सफर, आज है मानसून सेल का अंतिम दिन, जल्दी करा लें टिकट बुक

इसके अलावा कंपनी टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को फ्री फ्लाइट वाउचर भी दे रही है। फ्री फ्लाइट वाउचर का इस्तेमाल आप 1 अगस्त से शुरू होने वाले अपने हवाई सफर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह वाउचर एक से 31 जुलाई तक के लिए फ्री  वैलिड है। इसके अलावा ऐड ऑन ऑफर के तहत यात्री सिर्फ 149 रुपये अपनी पसंदीदा सीट हासिल कर सकते हैं। 

बता दें इसके अलावा इंडिगो और विस्तारा  भी हवाई यात्रियों के लिए जोरदार ऑफर दे रही हैं। मॉनसून सेल के तहत इंडिगो और विस्तारा यात्रियों को सिर्फ 1,099 रुपये में हवाई सफर का मौका दे रही हैं। दोनों की सेल गुरुवार को शुरू हुई थी। इंडिगो और विस्तारा का यह ऑफर एक अगस्त से 12 अक्टूबर तक के ट्रैवल पीरियड के लिए है। 

यह भी पढ़ें: जब केवल एक यात्री को लेकर भारत से दुबई के लिए उड़ा एयर इंडिया का प्लेन

संबंधित खबरें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here