Gold Price Today 254th June 2021 : आज जहां सोना सस्ता हुआ है ताे चांदी महंगी। सर्राफा बाजार में आज यानी शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 151 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 47065 रुपये पर खुली। वहीं, चांदी 225 रुपये मजबूत होकर 68348 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट से खुली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 25 जून 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…
यह भी पढ़ें: जब केवल एक यात्री को लेकर भारत से दुबई के लिए उड़ा एयर इंडिया का प्लेन
| धातु | 25 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 23 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
| Gold 999 (24 कैरेट) | 47065 | 47216 | -151 |
| Gold 995 (23 कैरेट) | 46877 | 47027 | -150 |
| Gold 916 (22 कैरेट) | 43112 | 43250 | -138 |
| Gold 750 (18 कैरेट) | 35299 | 35412 | -113 |
| Gold 585 ( 14 कैरेट) | 27533 | 27621 | -88 |
| Silver 999 | 68348 Rs/Kg | 68123 Rs/Kg | 225 Rs/Kg |
बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।







