रिया की बेल की अर्जी पर गुरुवार सेशन कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। दूसरी, ओर जेल में दूसरे दिन भी रिया बाकी कैदियों की तरह सुबह 6 बजे रोल कॉल पर जागीं। उन्हें 7.30 बजे ब्रेकफस्ट में चाय और पोहा दिया गया। रिया ने जेल की मेस में दाल, चावल, सब्जी और रोटी का लंच किया। डिनर करने के बाद वह अपने जनरल बैरक के सर्कल नंबर 1 सेल में रहीं।
Rhea Chakraborty Bail: ड्रग्स केस में फंसीं रिया चक्रवर्ती का क्या होगा? वकील से समझिए केस की बारीकियां
रिया ने बेल की अर्जी में बताया खुद को निर्दोष
रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी सोर्सेज ने बताया था कि उनके पास पर्याप्त सुबूत हैं जिनके चलते रिया को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि खबरें हैं कि रिया ने बेल की अर्जी में लिखा है कि एनसीबी ने उनसे जबरन दोष कुबूल करवाया है।
![]()
सुरक्षा कारणों से रिया को अलग बैरक में किया गया शिफ्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया को बुधवार सुबह जेल पहुंचने पर सामान्य बैरक में रखा गया था, बाद में सुरक्षा कारणों से उन्हें अलग सेल में शिफ्ट कर दिया गया। बुधवार को जेल में रिया को 6 बजे डिनर दिया गया था। उनके खाने में 2 रोटियां, सब्जी और चावल था।







