Gold Price Today 11th September 2020:  पिछले कई दिनों से सोने-चांदी के हाजिर भाव में चल रही तेजी पर आज ब्रेक लग गया। आज देश भर के सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी दोनों गिरावट के साथ खुले।  चांदी के रेट में आज 839 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी जा रही है तो वहीं 14 से 24 कैरेट तक के सोने की कीमतों में भी कमी दिख रही है। शुक्रवार को सर्राफा बाजारों 24 कैरेट सोना गुरुवार के बंद भाव 51476 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 172 रुपये चढ़कर सस्ता होकर 51304 रुपये पर खुला।वहीं, चांदी 65252 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली।

सोना-चांदी क्यों हुए सस्ते

वहीं वैश्विक बाजारों में पिछले सत्र में मजबूत लाभ दर्ज करने के बाद सोने की कीमतें आज गिर गईं। पिछले सत्र में यूरो के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में गिरावट आई, लेकिन वैश्विक आर्थिक सुधार पर चिंताओं ने सोने के नुकसान को कम रखा। पिछले सत्र में 1,965.94 डॉलर की वृद्धि के बाद हाजिर सोना 0.3% की गिरावट के साथ 1,947.41 डॉलर प्रति औंस पर था।

यह भी पढ़ें: EPFO: PF खाताधारकों के खाते में जल्द आने वाला है पैसा! ऐसे चेक करें अपना बैलेंस 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 11 सितंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 11 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 10 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 51304 51476 -172
Gold 995 (23 कैरेट) 51099 51270 -171
Gold 916 (22 कैरेट) 46994 47152 -158
Gold 750 (18 कैरेट) 38478 38607 -129
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30013 30113 -100
Silver 999 65252 Rs/Kg 66091 Rs/Kg -839 Rs/Kg

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here