Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार की तेज रफ्तार ने दुनियाभर के बाजारों को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च, 2020 के बाद से निफ्टी50 ने 103.90 फीसदी और सेंसेक्स में 99.4 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है। वहीं, इस दौरान चीनी बाजार शंघाई कम्पोजिट में सिर्फ 29.7 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।

भारतीय बाजार में जोरदार तेजी लाने में विदेशी निवेशकों का बड़ा योगदान रहा है। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 2019 के मुकाबले 2020 में 27 फीसदी बढ़कर 50.6 अरब डॉलर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों का भरोसा 2021 में भी बढ़ा है जिससे बाजार नई ऊंचाई पर पहुंचा है।

यह भी पढ़ेंः आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं? ऐसे घर बैठे फटाफट करें चेक

दुनिया के बाजार रिटर्न (% में)

निफ्टी50 – 103.90
सेंसेक्स30 – 99.40

कोस्पी – 72.10
एमओएक्स रसिया – 62.60

डाउ जोंस – 56.60
डैक्स – 52.50

निक्की225 – 52.10
एफटीएसी – 43.10

शंघाई कम्पोजिट – 29.70
एफटीएससी100 – 23.90

स्रोत: ब्लूमबर्ग

रिटर्न डेटा: (31 मार्च, 2020 से अब तक)

यह भी पढ़ेंः हर दिन 200 रुपए की बचत, 5 साल बाद 5 लाख रुपए मिलने की है गारंटी

शीर्ष आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,80,534.34 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में ही बढ़ोतरी हुई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here