स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को जानकारी देते हुए कहा कि आज ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस 2 बजे तक प्रभावित रहेगी। आज नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर यानी NEFT सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेगी। रिजर्व बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी थी। RTGS की सुविधा सामान्य रूप से बहाल रहेगी। 

पीएम किसान सम्मान निधि का 30 जून तक ऐसे उठाएं डबल फायदा

बैंक ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘रिजर्व बैंक ऑफ द्वारा नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सिस्टम अपग्रेड किया जाएगा। जिसके कारण यह सर्विस बाधित रहेगी। आज दोपहर 2 बजे तक YONO और YONO LITE की सुविधा भी उपलब्ध नहीं रहेगी।’

इससे पहले आरबीआई ने कहा था कि एनईएफटी सेवा रविवार, 23 मई 2021 को 00:01 बजे से 14:00 बजे तक उपलब्ध नहीं होगी। आरटीजीएस प्रणाली इस अवधि के दौरान हमेशा की तरह चालू रहेगी। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वे अपने ग्राहकों को इस संबंध में सूचित करें, ताकि वे समय रहते अपनी भुगतान संबंधी योजनाएं बना सकें। इस तरह का तकनीकी उन्नयन रीयल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) के लिए 18 अप्रैल 2021 को किया गया था।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here