सीबीएसई समेत अन्य राज्यों की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं और प्रोफेशनल कोर्सों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं को लेकर आज सुबह 11: 30 बजे से हाई-लेवल मीटिंग होगी। इस मीटिंग की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। मीटिंग में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन इरानी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर मौजूद रहेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।

उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि 23 मई 2021 को यह मीटिंग डिजिटल माध्यम से होगी जिसमें राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्री और सचिव भी भाग लेंगे। शिक्षा मंत्री ने इस स्थिति में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा और अन्य प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और अन्य लोगों से बहुमूल्य सुझाव मांगे हैं। शिक्षा मंत्री के अनुसार, सुझाव उन्हें उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भेजे जा सकते हैं। 

9:43 AM- 12वीं लंबित परीक्षाओं पर आ हो सकता है फैसला

12वीं की लंबित बोर्ड परीक्षाओं पर चर्चा के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक होने वाली है। परीक्षा आयोजित करने या रद्द करने पर अंतिम निर्णय आज लिए जाने की संभावना है।

09:51 AM- केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक का ट्वीट-

केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने बताया कि यह उच्च स्तरीय बैठक वर्जुअल मीडियम के जरिए होगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य राज्यों के 12वीं बोर्ड परीक्षा के साथ नीट, जेईई मेन समेत अन्य परीक्षाओं पर फैसला हो सकता है।

 

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here