सिंगर आदित्य नारायण ने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल संग 1 दिसंबर को शादी रचाई। इसके बाद से ही दोनों की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में आदित्य नारायण ने एक हनीमून वीडियो शेयर किया, जिसमें श्वेता पति आदित्य का कान काटती नजर आ रही हैं। मालूम हो कि दोनों हनीमून के लिए कश्मीर गए थे, जहां खूब मस्ती की। इस दौरान के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। 

आदित्य नारायण ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने कोई कैप्शन तो नहीं लिखा, लेकिन श्वेता ने जब आदित्य का कान काटा तो उन्होंने मस्ती भरी नजरों से पत्नी को देखा जरूर। इससे पहले आदित्य नारायण ने पत्नी को वैलेंटाइन्स डे के मौके पर विश करते हुए एक पोस्ट लिखी थी। आदित्य ने लिखा था, ”दुनिया में 7.8 मिलियन लोगों के बीच हम दोनों को एक-दूसरे का साथ मिला। हैप्पी वैलेंटाइन्स डे मेरी पत्नी और सोलमेट को।”

‘ये है मोहब्बतें’ फेम शिरीन मिर्जा को ब्वॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, एक्ट्रेस बोलीं- एकदम बॉलीवुड फिल्म जैसा था

अक्षय कुमार के सारे बिल्स कौन भरता है? एक्टर ने पोस्ट शेयर कर उस शख्स के बारे में बताया

गौरतलब है कि आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल एक-दूसरे को पिछले 10 साल से डेट कर रहे थे। इसके बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। बता दें कि श्वेता अग्रवाल पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। हालांकि, वह एक्टिंग की दुनिया में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here