वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। मोहम्मद शमी और रवींद्रे जडेजा की टीम में वापसी हुई हैं, जबकि आउट ऑफ फॉर्म चल रहे शुभमन गिल को भी टीम में रखा गया है। आईपीएल में कंधे की समस्या से जूझ रहे हार्दिक पांड्या को टीम में जगह नहीं मिली है। हार्दिक मुंबई की तरफ से भी गेंदबाजी करते हुए दिखाई नहीं दिए थे। इसी बीच,  मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने हार्दिक को टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने के पीछा का बड़ा कारण बताया है। 

 

हर्षा भोगले ने टीम सिलेक्शन के बाद अपने ट्विटर पर लिखा, ‘भारतीय टीम इंग्लैंड बहुत सारे स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर के साथ जाएगी, लेकिन कोई भी सीम बॉलिंग ऑलराउंडर नहीं है। यह पहले ही क्लियर हो चुका था हार्दिक पांड्या काफी कम गेंदबाजी कर रहे हैं, और यह क्लियर था कि वह टीम में अपनी जगह नहीं बना पाएंगे। दुख है कि कुलदीप का फ्री फॉल जारी है।’ हार्दिक का टेस्ट टीम में चुना जाने काफी मुश्किल लगा रहा था। मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए भी उनका प्रदर्शन बल्ले से भी कुछ खास नहीं रहा था, जबकि उन्होंने एक ओवर भी गेंदबाजी नहीं की थी। 

कोविड पॉजिटिव निकले मामलों पर दीपक बोले- किसी ने नहीं तोड़ा

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद सिराज को टीम में रखा गया है। दूसरे ओपनर के तौर पर मंयक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है। वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर भी टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। जडेजा और मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। जडेजा का प्रदर्शन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शानदार रहा था और उन्होंने हर्षल पटेल के एक ओवर में 37 रन जड़कर खूब वाहवाही लूटी थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 18 से 22 जून तक खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच 4 अगस्त से नॉटिंघम में खेला जाएगा। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here