केनारा बैंक ने अपने ग्राहकों को जानकारी देते हुए कहा है कि 1 जुलाई 2021 से सिंडीकेट बैंक का आईएफएससी कोड बदलने जा रहा है। सिंडीकेट बैंक के सभी कस्टमर को अपने ब्रांच से अपडेटेडे आईएफसी कोड के विषय में जानकारी लेने के लिए कहा गया है। केनारा बैंक की तरफ से कहा गया है, ‘सिंडीकेट बैंक के विलय के बाद सभी ब्रांच के आईएफसी कोड में बदलाव किया गया है।’ बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि नए आईएफसी कोड को अपडेट कर लें, नहीं तो 1 जुलाई से एनईएफटी/आरटीजीएस/आईएमपीएस जैसी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
Air India के यात्रियों को बड़ी राहत, 30 जून तक Free में बदल सकते हैं अपनी यात्रा की तारीख
क्यों बदल रहा है आईएफसी कोड
अगस्त 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 10 पब्लिक बैंकों के विलय का निर्णय किया था। अब इन बैंकों के आईएफएससी कोड और एमआईसीआर कोड बदलने जा रहा है।
ICICI बैंक के इन ग्राहकों को रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसे की कमी, 5 साल में दोगुना मिलेगा रिटर्न
कब किस बैंक का बदला आईएफएससी कोड
| एंकर बैंक | एकीकृत बैंक | तारीख |
| पंजाब नेशनल बैंक | ओरिएंटल बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया | 1 अप्रैल 2021 |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | आंध्रा बैंक, कार्पोरेशन बैंक | 1 अप्रैल 2021 |
| इंडियन बैंक | इलाहाबाद बैंक | 1 मई 2021 |
| केनारा बैंक | सिंडीकेट बैंक | 1 जुलाई2021 |







