पेटीएम (Paytm) के शेयरों में पैसा लगाने वाले इनवेस्टर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी के शेयरों में 119 फीसदी तक की तेजी आ सकती है। विदेशी ब्रोकरेज हाउस गोल्डमैन सैक्स ने पिछले दिनों पेटीएम के प्राइस टारगेट को 1,630 रुपये से घटाकर 1,600 रुपये कर दिया था। ब्रोकरेज हाउस ने अब पेटीएम के टारगेट प्राइस को घटाकर 1,460 रुपये किया है। लेकिन, ब्रोकरेज हाउस ने पेटीएम के तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी की रेटिंग को ‘न्यूट्रल’ से अपग्रेड करके ‘बाय’ कर दिया है। यानी, गोल्डमैन सैक्स ने पेटीएम के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।
2090 रुपये तक जा सकते हैं पेटीएम के शेयर
गोल्डमैन सैक्स ने पेटीएम (Paytm) के स्टॉक को लेकर जो प्राइस टारगेट दिया है, उससे पता लगता है कि शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस से स्टॉक में 53 फीसदी तेजी आने की गुंजाइश है। शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कंपनी के शेयर 953.25 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। ब्रोकेरज हाउस का कहना है कि बुल केस सिनेरियो में कंपनी के शेयर 119 फीसदी की तेजी के साथ 2,090 रुपये के स्तर पर पहुंच सकते हैं। वहीं, गिरावट का रुख रहने पर कंपनी के शेयर 820 रुपये तक जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- केवल 3 महीने में पैकेजिंग मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया 1431% का धमाकेदार रिटर्न
मैक्वायरी ने दिया है 900 रुपये का टारगेट प्राइस
पिछले दिनों विदेशी ब्रोकरेज हाउस मैक्वायरी ने पेटीएम के शेयरों के लिए 900 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। पेटीएम के शेयर 2150 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर इनवेस्टर्स को अलॉट हुए थे। पेटीएम के शेयरों में निवेशकों को करीब 55 फीसदी का नुकसान हुआ है। इस साल अब तक पेटीएम के शेयरों में करीब 29 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, लिस्टिंग के बाद से पेटीएम के शेयरों में करीब 38 फीसदी की गिरावट आई है। पेटीएम के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई 1,955 रुपये है। वहीं, स्टॉक्स का 52 हफ्ते का लो-लेवल 875 रुपये है। पेटीएम का मार्केट कैप करीब 62000 करोड़ रुपये के करीब है।
यह भी पढ़ें- PM Kisan e-KYC: फौरन कर लें यह काम वरना लटक जाएगी अगली किस्त







