क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) की दुनिया में कब क्या हो जाए, यह कहना मुश्किल है। अब पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टो मार्केट (Crypto market) में जो तबाही मच रही थी वह फिलहाल रौनक में तब्दील हो गई है। दरअसल, दुनिया की सबसे बड़ी और पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) एक बार फिर तेजी से ऊपर चढ़ती नजर आ रही है। बिटकॉइन की कीमत 42 हजार डॉलर के पार पहुंच गई है। बिटकॉइन अब तक 2022 (वर्ष-दर-तारीख या YTD) में लगभग 9% नीचे है, जबकि यह अभी भी नवंबर 2021 के रिकॉर्ड हाई प्राइस 69,000 डॉलर से 39% नीचे ही है।
बिटकॉइन में 3 फीसदी से ज्यादा का उछाल
Coinmarketcap के मुताबिक, आज 7 फरवरी को दोपहर 12.20 बजे, बिटकॉइन 3.11 फीसदी की तेजी के साथ 42,747 डॉलर के पर ट्रेड कर रहा है। इसी के साथ बिटकॉइन का मार्केट कैप 810,592,031,354 डॉलर हो गया। वहीं, टोटल क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटे में 3.29 उछाल के साथ 1.96 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम में भी 2.86 फीसदी की उछाल है, एथेरियम 3,088 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा है। बता दें कि 21 जनवरी के बाद पहली बार एथेरियम 3,000 डॉलर के स्तर पर पहुंचा है। इसी तरह, BNB 3.36 फीसदी ऊपर चढ़कर 427 डॉलर पर आ गया।
यह भी पढ़ें- PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! बचत खाते पर घट गया ब्याज, चेक करें नई दरें
शीबा इनु में 23 फीसदी की तेजी
मीम कॉइन शीबा इनु की कीमत (Shiba Inu) में आज सबसे अधिक 23 फीसदी की तेजी दिख रही है, इसी के साथ यह सिक्का 0.00002778 डॉलर पर पहुंच गया है। मीम कॉइन डॉगकॉइन की अगर बात करें तो आज Dogecoin करीब 7 फीसदी तक उछला है, इस वक्त डॉगकॉइन की कीमत 0.1571 डॉलर है। वहीं, XRP की कीमत में 11.97 फीसदी की तेजी तो पोल्काडॉट में 5.09 फीसदी की बढ़त है। इसके अलावा, Cardano, Polygon, सोलाना की कीमत में में बढ़त बी नजर आ रही है। हालांकि, बीनांस की कीमत में आज हल्की गिरावट है, बीनांस 0.12 फीसदी गिरकर 0.9995 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।







