ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement) के दिसंबर तिमाही के नतीजे बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। लेकिन, इसके बावजूद कई ब्रोकरेज हाउस ने ओरिएंट सीमेंट के शेयरों को खरीदने की सलाह (बाय रेटिंग) दी है। एनालिस्टों का मानना है कि वॉल्यूम के बजाय कीमत पर फोकस, बढ़ते प्रीमियम सीमेंट पोर्टफोलियो और डीलेवरेजिंग ड्राइव से कंपनी का निश्चित रूप से फायदा होगा। उनका मानना है कि कंपनी के शेयरों में 40 फीसदी तक का उछाल आ सकता है। ओरिएंट सीमेंट में दिग्गज इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला की भी हिस्सेदारी है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। 

दिसंबर तिमाही में घटा है सीमेंट कंपनी का मुनाफा
जेएम फाइनेंशियल ने कहा है कि कंपनी मैनेजमेंट ने वॉल्यूम के मुकाबले प्राइसेज पर फोकस करने के लिए अपनी मार्केट स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में ट्रेड सेल्स का अनुपात 60 फीसदी से 66 फीसदी करने का टारगेट किया है। दिसंबर 2021 तिमाही में सीके बिड़ला ग्रुप की कंपनी का मुनाफा 18.9 फीसदी घटकर 43.67 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 53.88 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। हालांकि, ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू 2.13 फीसदी बढ़कर 617.52 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 604.61 करोड़ रुपये था।   

यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की कंपनी को मिला पेमेंट, निवेशकों को हुआ जबरदस्त फायदा

सीमेंट स्टॉक को अरिहंत कैपिटल ने दिया 238 रुपये का टारगेट प्राइस
अरिहंत कैपिटल ने ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement) को बाय रेटिंग दी है। ब्रोकेरज हाउस सीमेंट कंपनी के स्टॉक पर बुलिश है। अरिहंत कैपिटल ने 3 फरवरी की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कंपनी के स्टॉक को 238 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह बात मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में कही गई है। वहीं, ICICI सिक्योरिटीज ने पिछले दिनों ओरिएंट सीमेंट के शेयरों का 191 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ओरिएंट सीमेंट के शेयर शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 171.75 रुपये पर बंद हुए हैं।  

यह भी पढ़ें- केंद्रीय कर्मचारियों को DA पर मिलने वाली है अच्छी खबर, इन कर्मियों के भत्ते में 14% बढ़ोतरी
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here