नई दिल्ली।भाजपा के नेता लगातार दिल्ली को जनता को मिल रही फ्री सुविधाओं का विरोध कर रहे हैं। पहले भाजपा के दिल्ली प्रभारी प्रकाश जावडेकर से लेकर कई सांसद इसका विरोध कर चुके हैं। अब इसमें नया नाम भाजपा सांसद गौतम गंभीर का जुड़ा है। अब उन्होंने ने साफ कह दिया है भाजपा किसी तरह की फ्री सुविधा के बेहद खिलाफ है। हर चीज का एक चार्ज लगना चाहिए, नहीं तो उसका महत्व खत्म हो जाता है। मैं कहना चाहता हूं कि सांसद के तौर पर वह सरकार से फ्री सुविधाएं ले तो ठीक, आम जनता को केजरीवाल सरकार वह सुविधा देने लगे तो गलत। इससे साबित होता है कि भाजपा आम जनता विरोधी मानसिकता से ग्रस्त है।

पार्टी मुख्यालय में हुई प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता अपने भाषणों के जरिए अपनी जन विरोधी सोच, जनता को दिल्ली सरकार द्वारा मिल रही मुफ्त योजनाओं का विरोध करके लगातार उजागर कर रहे हैं। इससे भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो रहा है। यह बहुत ही अच्छी बात है कि दिल्ली चुनाव से पहले दिल्ली की जनता उनकी असली सोच के बारे में जान पा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here