#UPBJP#UPPolitics#MP VarunGandhi#MenkaGandhi#UPGovt.#CMYogi#ModiGovt.#BJP#FarmersMovement#
तेज तर्रार बीजेपी सांसद वरुण गांधी के लिये भाजपा में कोई वजूद नजर नहीं आ रहा है। पिछले काफी समय से उन्हें न तो संगठन में कोई दर्जा दिया गया है और न ही मोदी सरकार में मंत्री पद दिया गया है। हां यह बात और है कि उनकी मां मेनका गांधी मोदी सरकार 1 में मंत्री रही है। लेकिन पार्ट 2 में उन्हें भी मंत्रिमडल से दूर रखा गया है। यह बात चर्चा में रहती है कि इतने साल बीजेपी में रहने के बावजूद बीजेपी मां बेटे को अभी भी कांग्रेसी मानती है यही वजह है कि तीन बार सांसद रहने वाले वरुण गांधी को पार्टी या मत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। मोदी सरकार में जो युवा मंत्री अनुराग ठाकुर,मीनाक्षी लेखी, अजय मिश्रा टेनी बनाये गये हैं वो वरुण गांधी के सामने कहीं नही टिकते हैं।
कुछ समय से मेनका गांधी और वरुण गांधी के पार्टी से अच्छे संबंध नहीं हैंं। हाल ही में मेनका गांधी ने भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ काफी आक्रामक टिप्पणियां की थी जो काफी वायरल हुई थीं। जब से देश में कोरोना काल और किसान आंदोलन चला है तब से वरुण गांधी ने किसान हित में योगी सरकार को सख्त पत्र लिखकर सरकार को चेताया है। इन सब बातों को लेकर भी भाजपा और केन्द्र सरकार मेनका और वरुण से काफी रुष्ट दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि न तो पार्टी को इनकी नाराजगी की कोई फिक्र है और न ही मेनका वरुण गांधी को पार्टी की कार्रवाई से डर है। ऐसा लग रहा है कि मां बेटे पार्टी के अंदर कसमसा रहे हैं और राजनीति के लिये कोई राजनीतिक विकल्प तलाश रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here