आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh news) के एक होटल में रविवार तड़के आग लग गई। इस होटल को कोविड केयर सेंटर (Fire at covid care centre) बनाया गया था। बताया जा रहा है कि यहां पर 22 मरीज भर्ती थे। अचानक लगी आग (Andhra pradesh fire) से मौके पर हड़कंप मच गया। फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का काम कर रही हैं।

Edited By Shashi Mishra | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

आग बुझाती फायर बिग्रेड की गाड़ियां
हाइलाइट्स

  • आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में तड़के हुई दर्दनाक घटना, 7 मरीजों की मौत
  • स्वर्ण पैलेस होटल में लगी आग, होटल को बनाया गया था कोविड केयर सेंटर
  • कोविड केयर सेंटर में भर्ती थे लगभग 50 मरीज, आग लगने के बाद मचा हड़कंप

विजयवाड़ा

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक कोविड केयर सेंटर में आग लग गई। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं। आग बुझाने का काम पूरा हो गया है। मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी उस समय अस्पताल में 22 मरीजों का इलाज चल रहा था।

विजयवाड़ा इलाके में एक स्वर्ण पैलेस नाम का होटल है। इस होटल को प्रशासन ने कोविड केयर सेंटर बनाया था। बताया जा रहा है कि कोविड केयर सेंटर में 22 मरीज भर्ती थी। रविवार सुबह करीब 5 बजे अचानक यहां आग लग गई।

NBT

कोविड केयर सेंटर में लगी आग

होटल में मचा हड़कंप

आग लगने के बाद होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां और ऐंबुलेंस पहुंचीं। आग बुझाने का काम शुरू किया गया। शुरुआत में अंदर से लगभग 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अस्पताल की आग बुझा ली गई है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा

अभी तक आग की चपेट में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल मौके पर राहत कार्य चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कहा जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

खाली कराया गया अस्पताल

आंध्र प्रदेश के डीसी मोहम्मद इम्तियाज ने बताया, ‘हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। अस्पताल में करीब 22 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। हम पूरी बिल्डिंग को खाली कर रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। फिलहाल जांच के बाद ही आग लगने के असली कारणों का पता चल सकेगा।’

NBT

जलकर खाक हुआ अस्पताल

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, दिए निर्देश

इस घटना में मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने दुख जताया है। उन्होंने शोक भी व्यक्त किया है। सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात करके दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बचाव के उपाय करने और आसपास के अस्पतालों में घायलों को भर्ती करने का निर्देश दिए हैं।

गुजरात के कोविड केयर सेंटर में लगी थी आग

इससे पहले 6 अगस्त को गुजरात के अहमदाबाद में नवरंगपुरा इलाके के कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में आग लगी थी। यह आग अस्पताल के आईसीयू में लगी थी। इस अग्निकांड में 8 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। मरने वाले सभी मरीज कोविड पॉजिटिव थे। 50 से ज्यादा मरीजों को फायर ब्रिगेड की टीमों ने रेस्क्यू कराया था।

Web Title fire broke out in andhra pradesh vijayawada covid care center(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here