केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (रविवार) सुबह 10 बजे एक महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रहे हैं। यह जानकारी रक्षा मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट करके दी।

रक्षा मंत्रालय के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह आज 10:00 बजे महत्वपूर्ण ऐलान करेंगे।’ हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह ऐलान किसको लेकर होगा।

वहीं, पूर्वी लद्दाख में पिछले लंबे समय से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तनातनी जारी है। सैनिकों को पीछे करने की प्रक्रिया के तहत दोनों पक्षों के बीच लगातार बातचीत चल रही है। इसी सिलसिले में शनिवार को दोनों देशों के सेनाओं के बीच दौलतबेग ओल्डी में मेजर जनरल स्तर की बातचीत हुई जिसमें टकराव टालने के उपायों पर चर्चा हुई। सेना की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों ने सकारात्मक प्रगति होने का दावा किया है। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here