देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto ने आज भारतीय बाजार में कम्यूटर सेग्मेंट में अपनी नई बाइक Bajaj CT110X को लॉन्च किया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस बाइक की शुरूआती कीमत 55,494 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। ये कंपनी के मौजूदा मॉडल CT110 के मुकाबले तकरीबन 1,612 रुपये ज्यादा है। 

कंपनी ने अपनी इस बाइक को नया लुक दिया है और बताया जा रहा है कि ये CT110 का रग्ड वर्जन है। कंपनी ने इस बाइक में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव करते हुए बिल्ड क्वॉलिटी को और बेहतर बनाया है, जो कि इसे CT110 के रेगुलर मॉडल से अलग बनाते हैं। इस बाइक को स्कवॉय ट्यूब, सेमी डबल क्रैडल फ्रेम पर तैयार किया गया है, कंपनी का दावा है कि ये बेहतर स्टैबिलिटी और कंट्रोल प्रदान करता है। 

जैसा कि हमने आपको बताया कि, रेगुलर मॉडल से ये बाइक थोड़ी अलग है। कंपनी ने इसमें राउंड हेडलैंप के साथ छोटा फ्लाइस्क्रिन और LED डे टाइम रनिंग लाइट्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस बाइक में टैंक पैड्स, आकर्षक मडगार्ड्स, मोटे क्रैश गार्ड और पीछे की तरफ एक कैरियर दिया गया है। ये कैरियर अधिकतम 7 किलोग्राम तक का वजन उठाने में सक्षम है। 

ये बाइक नए डुटल टेक्सर सीट, सेमी नॉबी टायर और 170mm के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ बाजार में उतारी गई है। इस बाइक में पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो कि रेगुलर मॉडल में भी मिलता है। इस बाइक में कंपनी ने 115 cc की क्षमता का इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 8 bhp की पावर और 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। 

कंपनी ने अपनी इस नई बाइक CT110X को कुल चार डुअल टोन पेंट स्कीम के साथ पेश किया है। जिसमें ब्लैक के साथ ब्लू, रेड के साथ ब्लैक, ग्रीन के साथ गोल्डे और रेड शामिल है। इस बाइक को लेकर कंपनी का दावा है कि ये खराब रास्तों पर भी बेहतर स्टैबिलिटी और कंट्रोल प्रदान करेगी। बता दें कि, कंपनी की ये सीटी रेंज कम्यूटर सेग्मेंट में अपने किफायती दाम और बेहतर माइलेज के लिए मशहूर है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here