टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में आने वाले एपिसोड्स में फैन्स काफी उतार-चढ़ाव देखेंगे। जल्द ही इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो में एविक्शन होने वाला है, जिसे घर वालों को सपोर्ट करने आए सदस्य करेंगे। वोट्स के आधार पर नहीं, बल्कि घर के सदस्यों के नॉमिनेशन्स के आधार पर एविक्शन होगा। खबरें आ रही हैं कि अभिनव शुक्ला शो से बाहर हो जाएंगे। अभिनव शुक्ला दरवाजे से बाहर जाते हुए नजर आए हैं जो फैन्स के लिए शॉकिंग है। 

हालांकि, इस बात पर कोई पुष्टि नहीं हुई है कि ऐसा हुआ है। सोशल मीडिया पर अभिनव शुक्ला के लिए ‘जेंटरमैन’ शब्द ट्रेंड हो रहा है। रश्मि देसाई और हिना खान समेत कई सेलिब्रिटीज ने अभिनव शुक्ला को सपोर्ट किया है। उनकी तारीफ की है। गेम को बिना गलत भाषा का इस्तेमाल किए इज्जत के साथ खेला है। 

हाल ही में अभिनव शुक्ला सुर्खियों में आए थे, जब राखी सावंत के साथ उनकी पत्नी रुबीना दिलैक का झगड़ा हुआ था। अभिनव को शो में रोते हुए भी देखा गया था। राखी सावंत ने हदें पर की थीं, जिसके बाद अभिनव का इमोशनल ब्रेकडाउन बखूबी देखा गया था। राखी ने अभिनव को ठरकी तक कह दिया था, जिससे उन्हें काफी चोट पहुंची थी। 

शादी करने के बाद भी मां अमृता सिंह संग क्यों रहना चाहती हैं सारा अली खान? बताई दिलचस्प वजह

सलमान खान ने बचपन के दोस्त की शादी का शेयर किया वीडियो, कहा- अभी भी टाइम है, भाग जा

रुबीना ने इसके बाद राखी सावंत के ऊपर पानी फेंक दिया था, जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया था। यहां तक कि रुबीना को ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क से भी बाहर कर दिया था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here