शेयर बाजार में मंगलवार को सातवें सत्र में भी तेजी जारी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32.80 अंकों की बढ़त के साथ 15148.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स भी 88 अंकों की छलांग लगाकर  51,437.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी नजर आ रही है। 

कल 15000 के पार बंद हुआ निफ्टी

सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 191.55 अंक यानी 1.28 प्रतिशत उछलकर 15,115.80 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 15,159.90 अंक तक चला गया था। कल वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में मजबूती से बाजार में तेजी को बल मिला। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत मजबूत होकर 60.01 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजार पर तेजड़ियों हावी हैं और मानक सूचकांको में लगातार छठे दिन तेजी बनी रही।

छोटी कंपनियों ने भी दिखाया दम
इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का जोर बना रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 1.50 प्रतिशत बढ़कर 19705 अंक पर बंद हुआ। जबकि स्मॉलकैप 1.53 प्रतिशत बढ़कर 19388.71 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 3227 कंपनियों में कारोबार हुआ जिनमें 1721 कंपनियां हरे निशान में रहीं जबकि 1313 कंपनियां लाल निशान पर बंद हुईं वहीं 193 कंपनियों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

बाजार में तेजी की पांच वजह
1 बजट में इंफ्रास्ट्रकचर में निवेश को बढ़ावा और नीतिगत सुधारों पर जोर

2 रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट को निचले स्तर पर बनाए रखने पर बल
3 जीएसटी संग्रह में लगातार तेजी से सुधार

4 बजट में कर छूट नहीं देने से सरकारी खजाने पर बोझ कम पड़ेगा
5 कोरोना का टीकाकरण शुरू होने से अर्थव्यवस्था में तेज सुधार की उम्मीद

Share Market: पहली बार सेंसेक्स 51300 और निफ्टी 15000 के पार हुआ बंद, बैंकिंग शेयरों में दिखी तेजी

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here